जनवरी में थोक महंगाई घटकर 2.31% पर आई
जनवरी महीने में थोक महंगाई घटकर 2.31% पर आ गई है। इससे पहले दिसंबर में ये 2.37% पर थी। रोजाना के जरूरत के सामान और खाने-पीने की चींजे सस्ती होने से महंगाई घटी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज यानी 14 फरवरी को ये आंकड़े जारी किए।
वैलेंटाइन डे के दिन सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 1 लाख के पार पहुंची
वैलेंटाइन डे के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना के साथ ही चांदी की कीमत में भी आज जबरदस्त उछाल आया है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,160 रुपये से लेकर 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
नया आयकर विधेयक गुरुवार को संसद में किया जा सकता है पेश
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार, 13 फरवरी को नया आयकर विधेयक को लोकसभा में पेश कर सकती हैं। इस विधेयक का उद्देश्य 64 साल पुराने आयकर अधिनियम में बड़े पैमाने पर बदलाव करना है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण गुरुवार को नया आयकर विधेयक लोकसभा में पेश कर सकती हैं।
सेल का तीसरी तिमाही में मुनाफा 66 फीसदी घटकर 142 करोड़ रुपये
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही और नौ माह के दौरान सेल का एकीकृत शुद्ध लाभ 66 फीसदी घटकर 141.89 करोड़ रुपये रह गया।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक में छोटे व्यापारियों के मुद्दे पर हुई चर्चा
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी की अध्यक्षता में नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में 11 फरवरी को बोर्ड की 5वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोर्ड ने छोटे व्यापारियों के कल्याण के लिए प्रमुख सुझावों और अभ्यावेदनों पर चर्चा की।
वेस्पा ₹1.32 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च
पियाजियो व्हीकल्स ने भारतीय बाजार में अपने पॉपुलर स्कूटर वेस्पा के पूरे लाइनअप को अपडेट किया है। इटालियन ऑटो ग्रुप पियाजियो (Piaggio) की इंडियन सब्सिडरी कंपनी ने स्कूटर के 2025 मॉडल्स को नए फीचर्स, डिजाइन अपडेट और परफॉरमेंस अपग्रेड के साथ पेश किया है।
मारुति सुजुकी ने बलेनो की कीमत ₹9,000 तक बढ़ा
भारत की सबसे बड़ी कार मेकर मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो की कीमत 9,000 रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस महीने से ही बलेनो के लिए ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। मारुति ने जनवरी में अपनी कई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोना, चांदी में मामूली कमजोरी
घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना आज 87 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर पहुंच गया है, वहीं 22 कैरेट सोना भी 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के काफी करीब पहुंचा हुआ है।
Meta में होगी भयंकर छंटनी, एक सप्ताह में 3000 लोग होंगे बेरोजगार
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा 3,000 से ज्यादा जॉब्स में कटौती कर रही है। इस कटौती से कंपनी के लगभग 5% एम्प्लॉइज प्रभावित होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के एम्प्लॉइज को शुक्रवार को एक इंटरनल मेमो के जरिए इस बात की जानकारी दी गई है।
एमजी एस्टर भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹10 लाख
JSW-MG इंडिया ने कॉम्पैक्ट SUV एस्टर का 2025 मॉडल भारत में लॉन्च किया है। इसमें पहले की तरह पर्सनल AI असिस्टेंस और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ 49 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। अपडेटेड कार के मिड वैरिएंट शाइन और सिलेक्ट में नए फीचर जोड़े गए हैं।