पिछले 10 साल के प्रदर्शन के आधार पर मई में शेयर बाजार में मजबूती की उम्मीद
घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में बनी अनिश्चितता की स्थिति, अमेरिका में मंदी की आशंका और दुनिया के कई हिस्सों में जारी जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण दुनिया के ज्यादातर स्टॉक मार्केट प्रभावित हुए हैं।
सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी हल्की गिरावट – जानिए क्या रहे आज के ताज़ा रेट
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 26 अप्रैल को सोना 95,631 रुपए पर था, जो अब (3 मई) को 93,954 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
नीति आयोग की रिपोर्टः एमएसएमई क्षेत्र में बड़ी संख्या में कर्मचारी औपचारिक तकनीकी प्रशिक्षण से वंचित
नीति आयोग के अनुसार एमएसएमई क्षेत्र में कौशल की भारी कमी है। बड़ी संख्या में कर्मचारी औपचारिक तकनीकी प्रशिक्षण से वंचित हैं, जिससे उत्पादकता और विस्तार की संभावनाओं पर असर पड़ता है। साथ ही कहा है कि 2020 से 2024 के बीच एमएसएमई की औपचारिक क्रेडिट तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
जल्द ही भारत में खुलेगा यूनिवर्सल स्टूडियोज़ का मनोरंजन पार्क
दुनिया के सबसे आइकॉनिक एंटरटेनमेंट ब्रांड्स में से एक यूनिवर्सल स्टूडियो अपना एंटरटेनमेंट एंपायर जल्द ही भारत ला सकता है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल थीम पार्क ऑपरेटर भारती रियल एस्टेट के साथ भारत में अपना पहला इनडोर एम्यूजमेंट पार्क स्थापित करने के लिए बातचीत कर रहा है।
शेयर बाजार में तेजी, 81 हजार अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई । सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुलने में सफल रहा, जबकि निफ्टी ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी।
इंडियन ऑयल का मुनाफा 153% बढ़कर ₹7,265 करोड़
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में 2,18,899 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। यह पिछले साल के मुकाबले 1.19% कम है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 2,21,533 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹322 गिरकर ₹95,689 पर आया, चांदी ₹96,050 किलो बिक रही
आज यानी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹322 गिरकर ₹95,689 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹96,011 थी।
टॉप 10 में शामिल देश की 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.18 लाख करोड़ की बढ़ोतरी
घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। इनमें सबसे अधिक फायदा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ।
शेयर बाज़ार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार पांचवे दिन गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये से लेकर 97,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक नियुक्त, एक मई को संभालेंगे कार्यभार
उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एक मई, 2025 से पांच साल की अवधि के लिए होगी। यह कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।