पटना में दो दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
पटना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस के 2 सब-इंस्पेक्टर को 50 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुरुवार शाम को पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाइचाक इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों पुलिस अधिकारी एक पीड़ित से केस मैनेज करने के बदले रिश्वत ले रहे थे।
एसएसबी और पुलिस ने 1.7 किलो अफीम,40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन के जी कंपनी घुरना और घुरना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को तस्करी के एक किलो 700 ग्राम अफीम,40 ग्राम ब्राउन शुगर,एक हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल,एक मोबाइल और 4 हजार 170 भारतीय करेंसी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
दुष्कर्म कर हत्या मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने महज 5 दिनों के अंदर दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। किशनगंज पुलिस ने
सड़क निर्माण से तटबंध होगा पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत: विधायक शैलेंद्र
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंडों को गंगा के बाढ़ से बचाने वाले नरकटिया-नारायणपुर जमींदारी गंगा तटबंध पर सड़क का कालीकरण होगा। गुरुवार को विधायक
सीएम नीतीश ने शेखपुरा में किया 150 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
गति यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को शेखपुरा पहुंचे. वहां पर लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे. सीएम नीतीश ने 150 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें सौ करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन तो 50 करोड़ की योजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया
उपमुखिया की हत्या मामले का 7 घंटे में खुलासा, 3 आरोपी पकड़े गये
गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अपराधियों ने JDU नेता महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। महेश मिश्रा चुड़िहारा गांव के निवासी थे और बेलागंज प्रखंड में जदयू महासचिव
अवैध शराब के गढ्ढे में छुपाकर रखे ड्रम में गिरकर डूबने से बच्चे की मौत
जिला में अवैध शराब कारोबारियों की करतूत ने एक चार वर्षीय मासुम बच्चे की जान ले ली।घटना जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी मानसिंघा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में
फायरिंग मामले में बाहुबली अनंत सिंह की जमानत याचिका हुई खारिज
बिहार में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट से झटका लगा है। अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। गुरुवार को एमपी -एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट ने अपनाफैसला सुनाया। बुधवार को कोर्ट ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बिहार में भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के बीच ट्रेन की चपेट में आने से दो महिला समेत एक पुरुष की मौत
बिहार में मालदा डिवीज़न अंतर्गत भागलपुर – जमालपुर रेल खंड के ऋषि कुंड हॉल्ट के पास अप गया हावड़ा एक्सप्रेश ट्रेन की चपेट में आने से आज दो महिला सहित एक पुरुष
मुख्यमंत्री ने मुंगेर जिले को दी 438 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात 160 योजनाओं उद्घाटन एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के चौथे चरण में मुंगेर जिले के सदर प्रखंड के चड़ौन गांव में 438.51 करोड़ रुपये की कुल 160 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास