बिहार में MBBS के छात्र ने की आत्महत्या, पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में था
बिहार के किशनगंज स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एमबीबीएस फर्स्ट इयर के छात्र सहजप्रीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय सहजप्रीत पंजाब के गुरदासपुर जिले के रनिया का रहने वाला था और हाल ही में मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था।
हजारीबाग में स्कॉर्पियो ने 2 युवक को कुचला, मौत
हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें 2 युवकों की जान चली गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे चरही-घाटो मार्ग पर तापीन के बयालीस नंबर चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि राजू और करण नामक 2 युवक आपस में बातचीत करते हुए सड़क के किनारे चल रहे थे।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में सूटकेस में बम की सूचना से सनसनी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज एक नीले रंग के लावारिस सूटकेस में बम होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस और बम निरोधक दस्ता के पहुंचते ही तमाशबीनों का मजमा लग गया। जांच में सूटकेस में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
चाईबासा : झारखंड खैनी ब्रांड से जुड़े व्यवसायियों पर आयकर और जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी
चाईबासा में आयकर विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ‘झारखंड खैनी’ ब्रांड से जुड़े प्रमुख व्यवसायियों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह छापेमारी नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया के आवासों और कार्यालयों पर एक साथ की जा रही है।
पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर खुद पति ने कर ली आत्महत्या
पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना के जुड़ीपहाड़ी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार की है। गांव वालों का कहना है कि मृतक शिवचरण गोप (45) मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
आईपीएल 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन पर बोले प्रसिद्ध कृष्णा – ‘लेंथ पर मेरा कंट्रोल शानदार रहा है’
गुजरात टाइटंस के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा का आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए और इस सीज़न में अपने विकेटों की संख्या 19 तक पहुंचा दी
संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय उद्यमी को झूठे केस में गिरफ्तार कराया, तीन लोगों को सजा
संयुक्त अरब अमीरात की एक अदालत ने यहां एक भारतीय उद्योगपित को झूठे ड्रग्स केस में फंसाने के आरोप में दो पुरुष और एक महिला को 10 से 15 साल तक के जेल की सजा सुनाई है। दोषियों में से एक व्यक्ति पीड़ित भारतीय उद्योगपित का पार्टनर है।
नए आईफोन में खामी, मैलवेयर का खतरा, चेतावनी जारी
एप्पल के नए आईफोन में खामी मिलने से मैलवेयर का खतरा बढ़ गया है। मैलवेयर सॉफ्टवेयर में किसी भी कंप्यूटर या अन्य नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने की क्षमता होती है। इसे यूजर्स का संवेदनशील डेटा चुराने के लिए डिजाइन किया जाता है।
गंगा एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों के फास्ट टेक ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर इंडियन एयर फोर्स (आईएएफ) ने शुक्रवार को फ्लाई पास्ट किया। आईएएफ ने गंगा एक्सप्रेस-वे की 3.5 किलोमीटर लम्बी हवाई पट्टी पर फास्ट टेक ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया।
ACB की बड़ी कार्रवाई, DCLR के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने गुरुवार को गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से एक लिपिक को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनीष कुमार भारती के रूप में हुई है, जो खोरीमहुआ के डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित हैं।