रांची में दुकान में लूट, हथियार के बल पर 1.67 लाख ले उड़े अपराधी; CCTV में कैद हुई वारदात
राजधानी रांची में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित एक फ्लावर डेकोरेशन की दुकाम में हुई, जहां 2 बदमाशों ने हथियार के बल पर 1.67 लाख रुपये लूट लिए। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है।
यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस और स्वीडन में तनातनी
रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर यूरोपीय देशों ने रूस पर दवाब बनाना शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत स्वीडन ने कर दी है। हाल ही में यूक्रेन मिसाइल हमले करने पर स्वीडन ने रूस के राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया है।
बिहार में घटी खौफनाक घटना, भूंजा बेचने वाले का सिर काटकर ले गए अपराधी
बिहार के सहरसा से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा गांव में भूंजा और चाउमिन बेचकर परिवार का पेट पालने वाले दुकानदार निर्मल साह (40) की निर्मम हत्या कर दी गयी।
ED कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, सैंकडों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता जमा
रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय के बाहर सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो …
नेशनल हेराल्ड केस में ED ने चार्जशीट दाखिल की, कहा- मोदी, शाह धमका रहे
प्रवर्तन निदेशालय ED ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंगलवार को पहली चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं।
गढ़वा, लातेहार और पलामू में पुलिस का स्पेशल ड्राइव, किया गया 68 आरोपियों को गिरफ्तार
गढ़वा, लातेहार और पलामू में पुलिस ने स्पेशल ड्राइव के तहत विभिन्न अपराध के 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्ट्राइक में 171 वॉरंट का निष्पादन किया गया है, जबकि 3 के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
सागरिका घाटगे और जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, बने माता-पिता
हाल ही में केएल राहुल और अथिया शेट्टी माता-पिता बने हैं। अथिया ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। फिर, अब एक और सेलेब्रिटी कपल ने अपने जीवन में खुशियों का स्वागत किया है। अभिनेत्री सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर ज़हीर खान भी माता-पिता बन गए हैं। सागरिका ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।
आज रांची में ED ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी पर दर्ज मामले के विरोध में आज कांग्रेस के नेता रांची ED ऑफिस का घेराव और प्रदर्शन करेंगे। दोपहर 12:30 बजे से होने वाले प्रदर्शन में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर ईडी को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
शुरुआती दबाव के बाद उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने मामूली बढ़त बनाई
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में गिरावट का सामना करने के बाद दबाव से उबरता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले 5 मिनट में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल ने दो खूंखार नक्सलियों को किया ढेर
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के मरकाम पाल में देर रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया। घटना स्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं।