जातिगत जनगणना…यह महज आंकड़ों की लड़ाई नहीं
जातिगत जनगणना पर जो बहस चल रही है…वो महज आंकड़ों की लड़ाई नहीं है। ये असल में भारत के सामाजिक ढांचे को समझने और फिर उसे नए सिरे से गढ़ने की एक बड़ी कोशिश है। अब जो लोग इसका समर्थन करते हैं-उनका ये मानना है कि इससे पिछड़े और अति-पिछड़े वर्गों की सच्चाई सामने आएगी।
पलामू में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से जिंदा जले पिता- पुत्र, सड़क जाम
पलामू जिले के हैदरनगर थाना के उत्तर कोयल मुख्य नहर स्थित मुखर्जी पुल के समीप सोमवार को सड़क पर गिरे हुए 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र जिंदा जल गए। उनकी मोटरसाइकिल भी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
आईपीएल 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 37 रनों से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 54वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को हाई स्कोरिंग मुकाबले में 37 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंकतालिका में दूसरेे स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास 11 मैचों में 15 अंक हैं।
नेपाल पुलिस की वेबसाइट हैक, 20 लाख नागरिकों का डेटा चोरी
नेपाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई है। साइबर अपराधियों ने 20 लाख से अधिक नागरिकों का डेटा चोरी कर लिया है। नागरिकों की संवेदनशील डेटा चोरी होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।
कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ने रचा इतिहास, अप्रैल में देश का सबसे तेज़ी से बढ़ता बंदरगाह बना
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी), कोलकाता ने अप्रैल 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देश का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला प्रमुख बंदरगाह बनने का गौरव हासिल किया है।
NEET UG परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश, झारखंड का है मास्टरमाइंड
4 मई को हुई नीट यूजी 2025 की परीक्षा में भारी गड़बड़ी की कोशिश की गई थी, लेकिन ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर से एक इंटरस्टेट गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा लिया। इन पर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट के अभ्यर्थियों से पैसे लेने का आरोप है।
मंईयां योजना की लाभुकों को बड़ा झटका, इतने महिलाओं को 2 दिन के भीतर लौटाने होंगे पूरे पैसे!
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की उन लाभुकों को बड़ा झटका लगने वाला है। जो अपात्र होने के बावजूद मंईयां योजना का लाभ ले रही हैं, अब उन महिलाओं को दो दिन के भीतर योजना की राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है।
अमेरिका के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हो सकते हैं स्टीफन मिलर
अमेरिका के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफन मिलर हो सकते हैं। वह इस समय वह व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि मिलर का आधिकारिक नामांकन छह माह के भीतर घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है।
वन विभाग की सख्ती और जागरूकता से दलमा में शिकार लगभग शून्य
। आदिवासी समुदाय द्वारा पारंपरिक विशु शिकार पर्व सेंदरा दलमा के जंगलों में सोमवार को मनाया जा रहा है। लेकिन इस बार वन विभाग की सख्त निगरानी और व्यापक जनजागरूकता अभियान के चलते शिकार की घटनाएं लगभग ना के बराबर हैं।
दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जिले के कॉलेज रोड स्थित चाणक्या होटल के सामने रविवार की रात दो बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। इससे दुकानदार संजीव कुमार साह की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।