अब ISIS सीरिया में जड़े जमाने की कोशिश में, हमला कर 88 लोगों की जान ली
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद शासन के पतन के बाद आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) जड़े जमाने की कोशिश कर रहा है। इस्लामिक स्टेट ने पूर्वोत्तर सीरिया में गतिविधियां तेज कर दी है। आतंकी समूह के हमले में कम से कम 88 लोग मारे गए हैं।
थोक महंगाई दर नवंबर महीने में घटकर 1.89 फीसदी पर आई
खुदरा के बाद थोक महंगाई दर में गिरावट आई है। सब्जियों और खाने-पीने के चीजों के दाम घटने से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर नवंबर माह में घटकर 1.89 फीसदी पर आ गई है।
तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें
देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 16 दिसंबर 2024 के लिए पेट्रोल डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। ये कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमतों को जारी करती हैं।
उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन
भारतीय संगीत के महान तबला वादक और प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है।उन्हें दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के चलते अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मैनेजर निर्मला बच्चानी ने बताया कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
WPL 2025 Auction: 9.05 करोड़ में बिकीं ये 19 प्लेयर्स
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के लिए मिनी ऑक्शन बेंगलुरु में रविवार को करीब ढाई घंटे चला। 5 टीमों ने 9.05 करोड़ रुपए खर्च कर 19 प्लेयर्स को खरीदा,
JSSC कार्यालय पुलिस छावनी में हुआ तब्दील: रांची में होगा छात्रों का महाजुटान
JSSC CGL परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों का राज्य भर से JSSC कार्यालय आने का सिलसिला शुरू हो गया है। छात्र संगठनों का दावा है कि आज 50 हजार से अधिक छात्र नामकुम स्थित JSSC कार्यालय घेरने पहुंचेंगे। वहीं JSSC CGL परीक्षा के सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी आज से ही शुरू हो रहा है।
जलवायु परिवर्तन और भारत का दृष्टिकोण
जलवायु परिवर्तन के प्रति भारत का सह-लाभ दृष्टिकोण विकास लक्ष्यों को पर्यावरणीय उद्देश्यों के साथ संरेखित करने का प्रयास करता है। साथ ही जलवायु चुनौतियों का समाधान करते हुए सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय लाभों को एकीकृत करके, इस रणनीति का उद्देश्य उत्सर्जन को कम करना और लचीलापन बढ़ाना है।
भारत का धर्म-दर्शन और विज्ञान का मधुफल
सम्पूर्ण प्रकृति से आत्मीय व्यवहार श्रेष्ठ है। प्रकृति की शक्तियां सुनिश्चित नियमों में गतिशील हैं। वैदिक पूर्वजों ने इस नियम को ऋत कहा है। प्रकृति की तरह मनुष्य को भी नियमों के अनुसार चलना चाहिए। प्रकृति और मनुष्य तथा मनुष्य और सभी मनुष्यों के मध्य आचार संहिता का नाम धर्म है। ईश्वर आस्था निजी विश्वास है।
अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद रिहा
पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।
पेपर लीक पर BPSC अध्यक्ष का बड़ा बयान: कहा दोबारा नहीं होगी परीक्षा!
बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा का आयोजन कल 13 दिसंबर को किया गया था, और परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद कई उम्मीदवारों ने बापू धाम परीक्षा केंद्र के बाहर पेपर लीक का मुद्दा लेकर आंदोलन करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ काफी उग्र हो गई और छात्रों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।