राष्ट्रीय पैरा आर्चरी गेम्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे लक्ष्मी और झोंगो पाहन
जीवन में कठिनाइयां चाहे जैसी भी हों, अगर मन में कुछ करने का जज्बा औ समर्पण हो तो कोई भी रुकावट मुश्किल नहीं लगती। खूंटी जिले के सिल्दा गांव के दो युवा तीरंदाज, लक्ष्मी परधिया और झोंगो पाहन, इस बात के बेहतरीन उदाहरण हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास के साथ न सिर्फ अपनी दिव्यांगता को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि खेल के बड़े मंचों पर भी अपनी और खूंटी जिले की पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं। छह से 12 जनवरी तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित होनेवाली 6वीं राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में दोनों तीरंदाजी झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की
प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कु. बलमुचू, विधायक सोना राम सिंकू, निशात आलम, सुरेश बैठा, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शेयर बाजार से निवेशकों को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, तूफानी तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी
घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को जीएसटी कलेक्शन के शानदार आंकड़े, आईटी सेक्टर की उछाल और अच्छे तिमाही नतीजे की उम्मीद के कारण जोरदार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में जबरदस्त तेजी आ गई।
फतेहाबाद में शराब ठेकेदार पर फायरिंग के दाे आराेपी हथियार समेत काबू
सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने भूना क्षेत्र से दो युवकों को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान सुशील कुमार उर्फ शीलू पुत्र बेदी व सन्नी पुत्र औमप्रकाश निवासी वार्ड नं. 11 भूना के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 7 अवैध पिस्तौल व 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दाेनाें युवक शराब ठेकेदार पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित थे, जो कुख्यात बदमाश विक्रम गैंग से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। इनमें सुशील उर्फ शीलू गैंग के सरगना का खामस-खास
मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश और हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
डबल ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, नए विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरा-हाई जम्पर प्रवीण कुमार के साथ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित जाएगा।
छत्तीसगढ़ : कोरिया जिले के तर्रा, बसेर और मेन्द्रा में 77 वर्ष बाद पहुंची बिजली
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सुदूर गांवों में बिजली पहुंचने की यह कहानी केवल तकनीकी विकास की नहीं है, बल्कि धैर्य, संघर्ष और आशा की जीत का प्रतीक है। यह एक ऐसा अवसर है जो इन गांवों के लोगों की जिंदगी में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है।
हाई कोर्ट में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त की नियुक्ति मामले में सुनवाई अब पांच फरवरी को
झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षतावाली खंडपीठ में गुरुवार को सूचना आयुक्त, लोकायुक्त, महिला आयोग अध्यक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने उपस्थित होकर अदालत को जानकारी दी कि शीघ्र ही सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ है। बीच में चुनाव घोषित हो गया था इसीलिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार के रवैये पर उठाये सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार के रवैये पर सवाल उठाया है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि राज्य सरकार का रवैया आंदोलन को लेकर उचित नहीं है। कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि राज्य सरकार किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को क्यों नहीं समझा पा रही है कि अस्पताल में जाने के बाद भी उनका अनशन और आंदोलन चलता रहेगा।
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का दबाव
ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में नए साल के मौके पर छुट्टी होने की वजह से कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है।
महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना महंगा हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आज 400 रुपये से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है। सोने के भाव में आई तेजी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,150 रुपये से लेकर 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,650 रुपये से लेकर 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में बदलाव नहीं होने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बनी हुई है।