रक्षा मंत्री एयरो इंडिया के मद्देनजर राजदूतों के साथ 10 जनवरी को गोलमेज बैठक करेंगे
एशिया की सबसे बड़ी हथियारों की प्रदर्शनी ‘एयरो इंडिया’ के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को नई दिल्ली में राजदूतों के साथ गोलमेज बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 150 से अधिक मित्र देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
एडमिट कार्ड के नाम पर अवैध वसूली, ग्रामीणों में आक्रोश
जिले के सन्हौला प्रखंड क्षेत्र स्थित श्री चंडिका मिश्री लाल कृष्ण प्रसाद उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अरार धुआवै में छात्रों से एडमिट कार्ड के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस ने गांजा की खेती किया नष्ट
बानरहाट थाने की पुलिस नेलौकी, मिर्ची और बैंगन के पेड़ों की आड़ में चल रहा गांजे की खेती को नष्ट कर दिया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपये की खेती किये गये गांजे को नष्ट कर दिया।
हत्या कर बहू के शव को शौचालय के टंकी में फेंक देने के मामले में आजीवन कारावास की सजा,एडीजे चतुर्थ ने सुनाया फैसला
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रवि कुमार की अदालत ने बहू की दबिया से गला काटकर निर्मम हत्या करने के बाद शौचालय के टंकी में शव को फेंक देने के मामले में गुरुवार को दोषी सास ससुर को आजीवन कारावास के साथ-साथ दस हजार रुपये की आर्थिक दंड की सजा सुनाई । न्यायालय ने सत्र वाद संख्या 200/24 में दोनों ही दोषियों की सजा सुनाया।
हिमाचल मंत्रिमंडल के फैसले, बीपीएल सूची के लिए नए मानदंड, नशा उन्मूलन के लिए बनेगी टास्क फ़ोर्स
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सामाजिक सुरक्षा, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा को बढ़ावा और प्रशासनिक सुधारों पर ख़ास जोर दिया गया।
नौसेना को मिली स्वदेशी ‘वाग्शीर’ पनडुब्बी, 15 जनवरी को समुद्री बेड़े में शामिल होगी
स्वदेशी रूप से निर्मित प्रोजेक्ट 75 की छठी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाग्शीर गुरुवार को नौसेना को मिल गई, जिसे 15 जनवरी को भारतीय समुद्री बेड़े में शामिल किया जाएगा। मुंबई के शिपयार्ड मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) ने आज पनडुब्बी की डिलीवरी के साथ इतिहास रच दिया।
कैथल के युवक की अमेरिका में माैत, परिजनाें ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
कैथल के रहने वाले एक युवक की अमेरिका के टेक्सास में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने कैथल की डीसी प्रीति से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शव को कैथल लाने के लिए सहायता मांगी है। गुरुवार को एसपी राजेश कालिया को लिखे पत्र आरके पुरम निवासी गौरव मदान ने कहा है
धनबाद में हिंसक झड़प, चली दर्जनों राउंड गोली
धनबाद में गुरुवार को दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दर्जनों राउंड गोली चली और बमबाजी की गई। इस घटना में एक ग्रामीण और बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र में हिलटॉप कंपनी परिसर की है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025: पहले दौर में टॉमस माचाक से भिड़ेंगे सुमित नागल
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में एकल वर्ग में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल को गुरुवार को कड़ा ड्रॉ मिला। दुनिया के 96वें नंबर के खिलाड़ी नागल मेलबर्न में शुरुआती दौर में 26वीं वरीयता प्राप्त चेक खिलाड़ी टॉमस माचाक से भिड़ेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने कभी एक-दूसरे का सामना नहीं किया है।
तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़: 6 की मौत, 50 घायल
तिरुपति मंदिर के विष्णु निवास के पास भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई है। यह घटना उस वक्त हुई जब वैकुंड द्वार दर्शन के टोकन के लिए उमड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस घटना में 50 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए तिरुपति रुया अस्पताल ले जाया गया है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से यह जानकारी दी गई है।