बॉलीवुड के इस फेमस रैपर ने रचाई दूसरी शादी,तस्वीरें हुई वायरल

News Saga Desk

पॉपुलर रैपर रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा से शादी कर ली। रफ्तार और मनराज ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई। कपल ने अभी तक ऑफिशियली वेडिंग की फोटोज पोस्ट नहीं की, लेकिन उनके शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर आ गई है। फैंस उन्हें नयी जर्नी के लिए बधाई दे रहे हैं। इस बीच आपको बताते हैं रैपर की नेट वर्थ क्या है।

मनराज जवंदा संग रफ्तार ने की शादी

एक्स पर एक यूजर ने रफ्तार और मनराज जवंदा की शादी की तसवीरें पोस्ट की। पहली फोटो में रफ्तार, मनराज को मंगलसूत्र पहनाते दिख रहे हैं। दोनों ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी की। फोटो में वह पारंपरिक परिधान पहने दिख रहे हैं। यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपको नजर ना लगे। एक यूजर ने लिखा, बधाई हो. कपल के संगीत सेरेमनी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में रैपर फिल्म सत्या के गाने सपने में मिलती है पर मनराज संग डांस करते दिख रहे हैं।

रफ्तार की नेट वर्थ

रफ्तार ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए है, जिसमें धाकड़, तो ढिशूम, ऑल ब्लैक, बेबी मारवाके मानेगी, हसीनों का दीवाना, जानू, नाचने का शौक, जिंदा है, घना कसूता शामिल है। उन्होंने एमटीवी हसल, डांस इंडिया डांस और रोडीज जैसे रियलिटी शो को जज भी किया है। इन दिनों रैपर एमटीवी हसल सीजन 4 को जज कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रैपर के पास कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More