राहुल गांधी को SC से मिली बड़ी राहत, निचली अदालत की कार्यवाही पर लगी रोक

News Saga Desk

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी से जुड़ा हुआ है। इस मामले में राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। इसमें कोर्ट ने झारखंड सरकार और स्थानीय भाजपा नेता को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा। 

मानहानि का मामला हुआ था दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, साल 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी ने चाईबासा में एक सभा की थी। इस सभा में भाषण देने के दौरान राहुल ने अमित शाह को ‘हत्यारा’ शब्द से संबोधित किया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। 

झारखंड HC के आदेश को दी थी चुनौती

राहुल गांधी ने झारखंड उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी, जिसमें उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया था। उच्च न्यायालय ने निचली अदालत में जारी कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध ठुकरा दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई जारी रखते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस भेजा है। इससे राहुल गांधी को एक बड़ी कानूनी राहत मिली है।


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More