अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप आज से

News Saga Desk

कुआलालंपुर। आज से अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। ICC के इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच सुबह 8 बजे से शुरू होगा। 2023 में इस टूर्नामेंट का पहला खिताब भारत ने जीता था। मलेशिया में 16 दिन चलने वाली प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस सीजन में टूर्नामेंट के 41 मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला 19 जनवरी को वेस्टइंडीज से होगा। 2 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।

टूर्नामेंट कौन से फॉर्मेट में होगा?

यह टूर्नामेंट लीग कम सुपर-6 फॉर्मेट पर खेला जाएगा। इसके लिए 16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर लीग ग्रुप में 4-4 टीमें हैं, ग्रुप स्टेज में सभी टीमें 3-3 मैच खेलेंगी। पिछली बार की तरह इस बार भी सुपर-6 स्टेज होगा, हर ग्रुप की टॉप-3 टीमें सुपर-6 स्टेज में प्रवे​​​​​​​श करेंगी। सुपर-6 स्टेज 25 जनवरी से शुरू होगा। यहां 2 ग्रुप में कुल 12 टीमें रहेंगी। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों के बीच 30 और 31 जनवरी को 2 सेमीफाइनल खेले जाएंगे, जिनकी विजेता टीमों के बीच 2 फरवरी को फाइनल होगा।

भारतीय टीम का कप्तान कौन ?

निकी प्रसाद को भारत की अंडर-19 विमेंस टीम का कप्तान बनाया गया है। निकी को विमेंस प्रीमियर लीग के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा है।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More