बेबी जॉन हिट हुई या फ्लॉप? 

News Saga Desk

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन दर्शकों को इम्प्रेस करने में असफल रही। वरुण का एक्शन अवतार लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। बेबी जॉन क्रिसमस के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अबतक इसे रिलीज हुए पांच दिन हो गए है। फिल्म को रिलीज हुए पूरा एक हफ्ता हो गया है, लेकिन फिल्म गति पकड़ने में विफल रही। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के सामने बेबी जॉन का हाल बहुत बुरा है। चलिए फिल्म ने अपने पहले रविवार को कितनी कमाई की, इसकी जानकारी देते हैं।

जानें बेबी जॉन ने पांचवें दिन कितनी कमाई की

कैलीज की ओर से निर्देशत फिल्म बेबी जॉन के पांचवें दिन के कलेक्शन में शनिवार और रविवार को बढ़ोतरी देखी गई। सैकनिल्क के अनुसार, बेबी जॉन ने अपने पहले रविवार को 4.75 करोड़ कमाए हैं। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बेबी जॉन की तुलना में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। पुष्पा 2 ने अपने चौथे हफ्ते में 1157.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

बेबी जॉन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 1: 11.25 करोड़ रुपये
  • बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day2: 4.75 करोड़ रुपये
  • बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day3: 3.65 करोड़ रुपये
  • बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day4: 4.25 करोड़ रुपये
  • बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 5: 4.75 करोड़ रुपये

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More