NEET UG परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश, झारखंड का है मास्टरमाइंड

News Saga Desk

रांची। 4 मई को हुई नीट यूजी 2025 की परीक्षा में भारी गड़बड़ी की कोशिश की गई थी, लेकिन ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर से एक इंटरस्टेट गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा लिया। इन पर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट के अभ्यर्थियों से पैसे लेने का आरोप है।

स्टूडेंट्स से 20 से 30 लाख में करते थे डील

मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए चार लोगों में एक बिहार का अरविंद कुमार, झारखंड से प्रियदर्शी कुमार और ओडिशा के सुनील सामंत्रे और रूद्र नारायण बेहरा शामिल है। बताया जा रहा है. ये सभी अभ्यर्थियों से 20 से 30 लाख में डील की थी।

इधर, पुलिस आयुक्त एस देवदत्त सिंह ने बताया कि ओडिशा के दो लोगों समेत चार को भुवनेश्वर की स्पेशल क्राइम यूनिट ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि गैंग के सदस्य छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने को लेकर उनसे पैसे लेते थे. गैंग की प्लानिंग सॉल्वर को परीक्षा में बिठाने की थी।

हजारीबाग था मास्टमाइंट

इसके अलावा एस देवदत्त सिंह ने बताया कि रैकेट के भुवनेश्वर में एक्टिव होने के बारे में हमें खुफिया विभाग से खबर मिली थी। इस रैकेट का मास्टमाइंट झारखंड का प्रियदर्शी कुमार और बिहार का अरविंद कुमार है। प्रियदर्शी हजारीबाग का रहने वाला है। ओडिशा के सुनील और रुद्र दोनों की मदद कर रहे थे. भुवनेश्वर के एक ऐडमिशन काउंसलिंग एजेंसी से सुनील और रूद्र ने छात्रों की जानकारी जुटाई थी।

साथ ही उन्होंने बताया कि नकली परीक्षार्थी को बैठने में यहां की कुछ संस्थाओं की भूमिका संदेहास्पद है। ऐसे में इस तरह के संस्थाओं के बारे में पता लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 4 मई, 2025 को NEET UG 2025 परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा में पूरे देश के मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और आयुष कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए 22 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।


Read More News

Read More