बैंकों की हड़ताल टली, अब 24 और 25 मार्च को खुले रहेंगे सारे बैंक 

News saga Desk

रांची। बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। 24 और 25 मार्च को होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने यह फैसला सरकार और बैंक यूनियनों के बीच हुई बैठक के बाद लिया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में मुख्य श्रमायुक्त की मध्यस्थता में एक बैठक हुई, जिसमें वित्त मंत्रालय और बैंक यूनियनों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। वित्त मंत्री और वित्त सचिव ने यूनियनों को उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया, जिसके बाद हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और वित्तीय सेवा विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। 

अब 24-25 मार्च को बैंकिंग सेवाएं रहेंगी सामान्य 

हड़ताल स्थगित होने के बाद 24 और 25 मार्च को बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। सरकारी और निजी दोनों बैंकों में कामकाज प्रभावित नहीं होगा। UFBU और सरकार के बीच अगली बैठक 22 अप्रैल 2025 को होगी, जिसमें बैंक कर्मियों की मांगों पर आगे की चर्चा होगी। इसके अलावा, इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) को प्रगति रिपोर्ट सबमिट करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले से बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें नकदी निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More