प्रदीप यादव ने विधानसभा में अडाणी पावर की बिजली आपूर्ति एवं भूमि अधिग्रहण अनियमितताओं पर उठाए सवाल

News Saga Desk

रांची। गोड्डा जिले में अडाणी पावर लिमिटेड द्वारा स्थापित पावर प्लांट को लेकर विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें भूमि अधिग्रहण, ऊर्जा नीति के उल्लंघन, कोयला आपूर्ति और स्थानीय हितों की अनदेखी से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए।

प्रमुख बिंदु

भूमि अधिग्रहण में अनियमितताएं
•    भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का उल्लंघन।
•    जमीन की कीमत को 46 लाख रुपये प्रति एकड़ से घटाकर पहले 3.25 लाख और फिर 12.5 लाख प्रति एकड़ किया गया।

राज्य की बिजली आपूर्ति की अनदेखी

•    झारखंड ऊर्जा नीति-2012 के तहत राज्य को 25% बिजली देना अनिवार्य था, लेकिन पूरी बिजली बांग्लादेश को देने का समझौता किया गया।
S.P.T. अधिनियम का उल्लंघन
•    सार्वजनिक उद्देश्य के लिए आरक्षित भूमि को निजी कंपनी को हस्तांतरित किया गया।
स्थानीय विकास की उपेक्षा
•    रैयतों से हुए समझौते के बावजूद स्थानीय लोगों को रोजगार, अस्पताल व स्कूल की सुविधाएँ नहीं दी गईं।
कोयला आपूर्ति में शर्तों का उल्लंघन
•    समझौते में ऑस्ट्रेलिया के कोयले से बिजली उत्पादन की बात थी, लेकिन बंगाल व अन्य राज्यों से कोयला लाया गया।

वन, गोचर व श्मशान भूमि का अधिग्रहण

•    भूमि के बदले कोई पुनर्वास नहीं किया गया।
सड़क व सिंचाई नहर पर कब्जा
•    प्रभावित लोगों को समुचित मुआवजा दिए बिना सड़क व नहर की जमीन अधिग्रहण कर ली गई।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More