झारखंड में होली पर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में 4 दिन छुट्टी, विधानसभा सत्र भी 5 दिन के लिए स्थगित 

News saga Desk

रांची। झारखंड में होली के अवसर पर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में 4 दिनों का अवकाश रहेगा। राज्य के कार्मिक विभाग ने 13 और 14 मार्च को होली की छुट्टी घोषित की है। इसके बाद 15 मार्च को शनिवार और 16 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस प्रकार, सरकारी कर्मचारी 13 मार्च से 16 मार्च तक लगातार 4 दिनों की छुट्टी का आनंद ले सकेंगे। अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में 13 से 15 मार्च तक होली की छुट्टी घोषित की गई है। 16 मार्च को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे। इस प्रकार, छात्रों को भी 4 दिनों का अवकाश मिलेगा।

होली के मद्देनजर झारखंड विधानसभा की कार्यवाही भी 12 से 17 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। पहले यह अवकाश 16 मार्च तक था, लेकिन बाद में सर्वसम्मति से 17 मार्च को भी कार्यवाही स्थगित करने का निर्णय लिया गया। अब 17 मार्च की कार्यवाही 22 मार्च को होगी, जो पहले से शनिवार का अवकाश था। शास्त्रों के अनुसार, होली 15 मार्च को है। हालांकि, सरकारी छुट्टियां 13 और 14 मार्च को हैं। इस कारण 15 मार्च को बैंकों और अन्य सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम रह सकती है। बैंक कर्मचारियों ने यूनियन के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया है कि बिहार की तरह झारखंड में भी होली की छुट्टी 14 और 15 मार्च को घोषित की जाए।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More