होली आते ही मौसम मारेगा पलटी, तेजी से बढ़ेगा तापमान; 35 तक पहुंचेगा पारा

News Saga Desk

रांची। रांची सहित राज्यभर में इस बार रंगों का त्योहार होली 15 मार्च को मनेगी। सभी लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन इस बार होली पर मौसम का मिजाज भी बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में उमस भरी गर्मी सताएगी। क्योंकि, मौसम विभाग ने 15 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। होली के मौके पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

आज रांची का मौसम रहेगा साफ, 2 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान

रांची में 10 मार्च को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन राज्य के कुछ क्षेत्रों का मौसम बदलेगा। राज्य के दक्षिणी एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अन्तर्गत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्‌डा सहित अन्य क्षेत्रों में आसमान में बादल छाया रहेगा। 11 मार्च से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। मौसम केन्द्र रांची की मानें तो अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इधर, रविवार को राज्य के 20 जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More