रांची के मांडर में दर्दनाक हादसा, 16 माह की बच्ची को अज्ञात वाहन ने कुचला

News Saga Desk

रांची। रांची के मांडर थाना क्षेत्र की मुड़मा बस्ती में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 16 माह की मासूम बच्ची को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना रविवार की की है। बच्ची के पिता विनय कुजूर ने बताया कि दोपहर के समय उनकी बेटी आरसी कुजूर अपने घर के बाहर खेल रही थी। वह जब घर से बाहर निकले तो देखा कि उनकी बच्ची सड़क पर गिरी पड़ी है। आसपास के लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन ने उसकी बेटी को कुचल दिया। अभी तक वाहन चालक के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More