News Saga Desk
रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड-1 में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सुमित वर्मा उर्फ टकला के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसके कमरे में शव लटकता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि सुमित की हत्या की गयी है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सुमित वर्मा पर 2 हत्या के आरोप थे। उसने 17 साल की उम्र में अपने बचपन के दोस्त अंकुश शर्मा की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर पहले रिमांड होम और फिर बिरसा मुंडा जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद उसने अपने दूसरे दोस्त अविनाश कुमार की भी चाकू मारकर हत्या कर दी थी। कुछ महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि उसका एक लड़की से प्रेम-प्रसंग भी था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
No Comment! Be the first one.