पटना-सीएसटीएम एक्सप्रेस में पकड़ा गया फर्जी TTE, यात्रियों से वसूल कर रहा था जुर्माना

News Saga Desk

पटना। ट्रेनों में आमतौर पर टीटीई (Travelling Ticket Examiner) को टिकट की जांच करते हुए देखा जाता है और टिकट न होने पर वह यात्रियों से जुर्माना भी वसूलते हैं। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक फर्जी टीटीई को पकड़ा गया है, जो असली टीटीई की तरह ट्रेन में यात्रियों से जुर्माना वसूल रहा था। यह घटना ट्रेन नंबर 82355 पटना-सीएसटीएम सुविधा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या 5 में बुधवार को हुई। एक फर्जी टीटीई खुद को असली टीटीई बताकर यात्रियों से जुर्माने की रसीद बना रहा था। इसी ट्रेन में कार्यरत असली टीटीई संजीव कुमार को इस पर शक हुआ, जिसके बाद उसने फर्जी टीटीई से पूछताछ की और यह पाया कि वह असली टीटीई नहीं है।

इसके बाद, आरोपी को डीडीयू जंक्शन के स्थानीय जीआरपी के हवाले कर दिया गया। ट्रेन के दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर पहुंचने के बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इस फर्जी टीटीई के पास से टिकट बुक और आईडी मिली। जीआरपी ने प्लेटफॉर्म संख्या छह पर बुधवार की शाम चार बजे इस फर्जी टीटीई को पकड़ लिया। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया फर्जी टीटीई बिहार के खगड़िया निवासी मृत्युजंय है। आरोपी ने एमबीए किया हुआ है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह घटना ट्रेनों में सुरक्षा और टिकट जांच प्रणाली को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है, जिससे यात्रियों को ध्यान रखना होगा और अपनी यात्रा में सतर्क रहना होगा।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More