रांची के रूफ टॉप बार के लिए नगर निगम ने तैयार की नई नियमावली, करने होंगे ये रूल फॉलो 

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में रूफ टॉप बार के संचालन को लेकर नगर निगम नई नियमावली तैयार कर रहा है। इस नियम के तहत बार को इस तरह से बनाया जाएगा कि ध्वनि प्रदूषण न के बराबर हो। बार की दीवारें ऐसी होंगी कि आसपास रहने वाले लोगों और नीचे के फ्लोर पर रहने वालों को शोर से कोई परेशानी न हो। नगर निगम ने इस नियमावली का ड्राफ्ट जारी कर 30 दिनों के भीतर जनता से सुभाव मांगा है। 

रूफ टॉ बार बनाने के लिए ये होंगे नियम

किसी भी भवन की छत का केवल 30% हिस्सा ही रूफ टॉप बार के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। 
गैस सिलेंडर और साउंड सिस्टम केवल फ्लोर पर ही रखा जाएगा। बार के निर्माण में लकड़ी का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। केवल स्टील और एल्युमिनियम का उपयोग किया जाएगा। युवा कांग्रेस के नेता रोहित सिन्हा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बहुमंजिला इमारतों की छत पर रूफ टॉप बार बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इमारतों की छत पर पहला हक वहां रहने वाले लोगों का है। लेकिन नगर निगम और उत्पाद विभाग नियमों को दरकिनार कर बार के लिए नए नियम बना रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने राज्यपाल से इस नियम को रद्द करने और सख्त कदम उठाने की अपील की है। 


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More