NEWS SAGA DESK
रांची : स्नेहा कुशवाहा की संदिग्ध मृत्यु के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक संगठन “शक्ति” द्वारा कचहरी चौक से रांची विश्वविद्यालय द्वार तक एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च का उद्देश्य न्याय की मांग करना और समाज में जागरूकता फैलाना था। मार्च का आयोजन ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन करते हुए पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। मार्च के दौरान नुक्कड़ नाटक “ख़ामोशी कब तक..” का मंचन किया गया, जो समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करता है। शाम 5:30 बजे शक्ति संस्था के सदस्य कचहरी चौक पुलिस कंट्रोल रूम पर एकत्र हुए एवं वहीँ से मार्च की शुरुआत रांची विश्वविद्यालय द्वार की ओर प्रस्थान करके हुई। मार्च का समापन जयपाल सिंह स्टेडिम वेंडरमार्केट के द्वार पर किया गया। इस दौरान शाम 6:20 से 6:35 के बिच जे एफ टी ए की टीम की तरफ से नुक्कड़ नाटक “ख़ामोशी कब तक..” का मंचन भी किया गया। उसके बाद दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर संजय रंजन सिंह,अनीता यादव , राजीव रंजन , रवि जायसवाल , शाहिद इकबाल , शाहबाज़ अहमद, क्षितिज मिश्रा, कैफ अली, हमजा,समेत अन्य लोग मौजूद थे।
No Comment! Be the first one.