देवघर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए तैयार हुआ प्रस्ताव, दूसरा टर्मिनल और चार एरोब्रिज बनेंगे

News Saga Desk

देवघर। देवघर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 450 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है। इस विस्तार में नया टर्मिनल और चार एरोब्रिज शामिल होंगे। नया टर्मिनल पुराने टर्मिनल के बगल में, पूर्वी क्षेत्र में बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों के आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस विस्तार के बाद, एयरपोर्ट की क्षमता प्रति वर्ष एक लाख यात्रियों से बढ़कर पांच लाख यात्रियों तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही देवघर एयरपोर्ट से रात्रि विमान सेवा भी शुरू होने की संभावना है। यह प्रस्ताव गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की पहल पर तैयार हुआ। जुलाई में एक बुजुर्ग यात्री द्वारा बनाए गए वीडियो को सांसद ने ध्यान से देखा, जिसमें एयरपोर्ट पर सीट की कमी के कारण कई बुजुर्ग यात्री खड़े होकर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद, सांसद ने नागरिक उड्डयन मंत्री और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन से संपर्क कर विस्तार का प्रस्ताव दिया, जिसे केंद्रीय मंत्री ने तुरंत स्वीकार किया। अब, प्रस्ताव का डीपीआर तैयार होने के बाद, इस महीने काम शुरू होने की योजना है।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More