News Saga Desk
रांची। झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो और जामताड़ा में आज सुबह-सुबह बारिश हुई। वही पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। आगामी 22 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में ऐसे ही मौसम का पूर्वानुमान है। वहीं, गुरुवार को रांची, बोकारो, रामगढ़ और पलामू आदि इलाके में बादल गरज सकते हैं और हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में एक साथ बारिश नहीं होगी। बल्कि अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय में बारिश हो सकती है। वहीं, रांची में 21 फरवरी को सुबह में धुंध और दिन में आकाश में बादल छाए रहेंगे।
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।
No Comment! Be the first one.