झारखंड में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, किस वोटर लिस्ट पर होगी वोटिंग?

News Saga Desk

रांची। पांच साल बाद झारखंड में नगर निकाय चुनाव संभव हो सकता है। चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में हुई लगातार सुनवाई के बाद रास्ता साफ नजर आता दिख रहा है। राज्य में अप्रैल-मई में यह चुनाव हो सकता है। राज्य में जिस वोटर लिस्ट से नवंबर 2024 में विधानसभा चुनाव हुआ था, उसी मतदाता सूची से नगर निकाय चुनाव होगा। अगस्त 2024 में तैयार इस मतदाता सूची के आधार पर ही निकायों के वार्ड का विखंडन भी होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने यह मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने शपथ पत्र के माध्यम से हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट ने नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई 12 सप्ताह बाद निर्धारित की है।

अप्रैल-मई में निकाय चुनाव संभव

झारखंड में नगर निकाय चुनाव अप्रैल या मई में हो सकता है। चुनाव के मामले में 16 जनवरी को मुख्य सचिव हाईकोर्ट में पेश हुई थीं। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से निकाय चुनाव कराने के लिए चार महीने का समय मांगा था। कोर्ट ने इसकी मंजूरी देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव कराने का निर्देश दिया था। इस आधार पर अप्रैल या मई में चुनाव होने की उम्मीद है। फिलहाल ओबीसी को आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट सर्वे चल रहा है।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More