चुट्टूपालू घाटी में पाइप लदा ट्रक पलटने से हुई एक की मौत

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई। घटना के पहले चाईबासा से दिल्ली पाइप लेकर जा रहा एक ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे घाटी का वन-वे सड़क पूरी तरह जाम हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए कदम उठाए। उन्होंने फोरलेन सड़क के हजारीबाग से रांची जाने वाले वन-वे सड़क पर यातायात चालू कराया। इसके बाद एनएचएआई की रेस्क्यू टीम को बुलाकर वाहन और सड़क पर बिखरे पाइप को हटाया गया। साथ ही टैंकर में फंसे वाहन से मृतक को निकाला गया।

चुट्टूपालू घाटी में दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को दो दुर्घटनाएं हुई हैं। पहली दुर्घटना चाईबासा से पाइप लेकर दिल्ली जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और पाइप पूरी तरह सड़क पर बिखर गए, जिससे घाटी क्षेत्र का वन-वे सड़क पूरी तरह जाम हो गया। जिसे पुलिस ने हटाया। वहीं रामगढ़ से रांची जा रहा एक चार पहिया वाहन आगे चल रहे टैंकर से टकरा गया, जिससे वाहन टैंकर में बुरी तरह फंस गया, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस पहुंची और टैंकर में फंसे ट्रक और टैंकर में फंसे चालक को निकालने में जुट गई है।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More