रांची-टाटा रोड में टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, तेल बहने से लगी भीषण आग 

News Saga Desk

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची मार्ग के रायसा मोड़ के पास तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के बाद गाड़ी में आग लग गयी। देखते ही देखते टैंकर से सारा तेल निकलने लगा।

इससे आग तेजी से फैल गयी और टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें आसमान तक उठने लगी और इलाके में काला धुँआ छा गया। इस कारण दोनों तरफ से आ रही गाड़ियों को रोक दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद दमकल की 4 गाड़ियों आई। दमकल आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। मौके पर बुंडू और नामकुम थाना की पुलिस भी मौजुद है।


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More