8 फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज़

News Saga Desk

रांची। रांची सहित राज्यभर के मौसम में इस बार काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार गर्मी 18 दिन पहले ही पड़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, वर्ष 2024 के फरवरी माह में सबसे गर्म दिन 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन, इस बार 2 फरवरी को ही रिकॉर्ड टूट गया। उस दिन रांची का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ रात का पारा भी चढ़ने लगा है। फरवरी माह शुरू होने के साथ ही रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

8 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। उससे पहले सुबह में कोहरा और धूंध के साथ न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। रात में तापमान में कमी आ सकती है। इस तरह अभी सुबह और शाम ठंड लगती रहेगी।


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More