विश्वविद्यालयों में जो नियुक्तियां हो रही हैं उसकी प्रक्रिया सही नहीं है : बंधु तिर्की

News Saga Desk

रांची : पूर्व शिक्षा मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस का शिष्टमंडल मिला। शिष्टमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू से उनके आवासीय कार्यालय में जाकर विश्वविद्यालय में हो रहे नीट बेस असिस्टेंट प्रोफेसर की गलत तरीके से नियुक्ति के संबंध में अपनी बातों को रखा l माैके पर बंधु तिर्की ने कहा कि विश्वविद्यालयों में जो नियुक्तियां हो रही हैं उसकी प्रक्रिया सही नहीं है l

जेपीएससी ने जो मापदंड तैयार किया था उस आधार पर नियुक्ति नहीं हो रही है। इस वजह से जिन अभ्यर्थियों को शाॅर्ट लिस्ट किया गया है उसमें राज्य के बाहरी लोगों का बड़े पैमाने पर नाम है l इसे लेकर राज के लोगों में रोष है l बंधु ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर उन्होंने हर एक बिंदु पर बात की और इस मामले पर राज्य के लोगों की भावनाओं से अवगत कराया l

इसके बाद मंत्री ने तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को रोकने का आदेश उच्च शिक्षा सचिव को दिया l शिष्टमंडल में मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह, अशोक चौधरी, सतीश पॉल मूंजीनी, डॉक्टर एम तौसीफ, गजेंद्र सिंह, शांतनु मिश्रा मुख्य रूप से शामिल थे l

Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More