झारखंड में आज से मौसम रहेगा साफ: दो दिनों में 4-5 डिग्री सेल्सियस की होगी वृद्धि

News Saga Desk

रांची। झारखंड में सोमवार से मौसम में परिवर्तन फिर से शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश का दौर फिलहाल रुक गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से आसमान मुख्यत साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम ऐसा ही हाल 24 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि होना भी अब तय माना जा रहा है। सोमवार से राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है।

अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सबसे कम न्यूनतम तापमान धनबाद का रहा

वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस धनबाद में दर्ज किया गया।

कभी बारिश, कभी गर्मी से बढ़‎ रहे सर्दी-खांसी के मरीज‎

इधर, झारखंड में बीते एक पखवारे से ‎मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव से ‎लोग बीमार हो रहे हैं। कभी बादल‎ छाए रहने के साथ बारिश और ‎सुबह शाम ठंड इसी बीच दोपहर में‎ तेज धूप से अस्पतालों में रूटीन ‎मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ‎मौसम के ठंड-गर्म होने के साथ ‎सर्दी, खांसी, बुखार व पेट दर्द के ‎मरीज फिर से एक बार बढ़ गए हैं। ‎बीते कुछ दिनों से सदर सहित‎ अन्य निजी अस्पताल में मरीजों ‎की संख्या बढ़ गई है।‎


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More