संदेहास्पद स्थिति में सुन्दर लोहार का शव बरामद, पत्नी पर हत्या की आशंका

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा के कल्याण नगर निवासी सुन्दर लोहार का शव शुक्रवार की सुबह उनके कमरे में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे और कमरे और रसोई में खून बिखरा हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई संतोष लोहार ने बताया कि सुंदर शराब के आदी थे लेकिन हाल ही में डॉ. प्रवज आलम से इलाज कराकर वे पूरी तरह स्वस्थ हो चुके थे। उनके दो बच्चे हैं जो शहर से बाहर बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं। संतोष ने आशंका जताई है कि सुंदर की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध था और उसी के साथ मिलकर उसने सुंदर की हत्या करवाई है। उन्होंने इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।

वहीं मृतक की पत्नी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह पति से अलग दूसरे कमरे में सो रही थीं। सुबह जब उठीं तो देखा कि सुंदर खून से लथपथ फर्श पर पड़े हैं और पूरे कमरे में खून फैला हुआ है। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि यह सब कैसे हुआ। सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला पूरी तरह संदेहास्पद है। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी।


Read More News

অরুণাচলে ১৩ নম্বর জাতীয় সড়কে ধস, খাদে যাত্রীবাহী গাড়ি, মৃত্যু দুই শিশু, দুই মহিলা সহ সাতজনের

সকাল সকাল ডেস্ক। ইটানগর : অবিরাম বর্ষার বৃষ্টিপাতের ফলে সৃষ্ট এক ভয়াবহ ঘটনায় অরুণাচল প্ৰদেশে...

আইপিএল এলিমিনেটর প্রিভিউ: গুরুত্বপূর্ণ তারকাদের ছাড়াই লড়াইয়ে নামছে গুজরাট টাইটানস এবং মুম্বাই ইন্ডিয়ান্স

শুক্রবার আইপিএলের ১৮তম আসরে গুজরাট টাইটানস এবং মুম্বই ইন্ডিয়ান্স মুল্লানপুরের মহারাজা যাদবীন্দ্র...

মৎস্য চাষের ক্ষেত্রে অর্জন ও সম্ভাবনা সম্পর্কে জানতে বিশ্বব্যাংক ও এএফডি দলের ঝাড়খণ্ড সফর

সকাল সকাল ডেস্ক।  রাঁচি। বিশ্বব্যাংক এবং এজেন্সি ফ্রান্সেস ডি ডেভেলপমেন্ট (এএফডি)-এর পাঁচ সদস্যের...

Read More