News Saga Desk
रांची। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर झारखंड की राजधानी रांची में 1000 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। इसमें रैफ, जैप, जेआइआरबी, जिला पुलिस बल, पुलिस के जवान और पदाधिकारी शामिल हैं।

साथ ही सभी विधायकों और मंत्रियों सहित अन्य महानुभावों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को पत्र भी लिखा है। इसमें सभी जिलों के एसपी से कहा गया है कि सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता बरतें और सुरक्षात्मक कार्रवाई करें। रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड्स और एयरपोर्ट पर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि सभी रेंज डीआईजी अपने-अपने रेंज में सुरक्षा-व्यवस्था की विशेष मॉनिटरिंग करें।
मोरहाबादी और आसपास के इलाके की ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग
गणतंत्र दिवस के दिन सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों के साथ-साथ वज्र वाहन और वाटर कैनन को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा सादे लिबास में स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी भी संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करेंगे। असामाजिक तत्वों पर भी उनकी नजर रहेगी। मोरहाबादी मैदान के आसपास सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जायेगी। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों को गश्त तेज करने का आदेश दिया गया है।
No Comment! Be the first one.