News Saga Desk
रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजामनगर में गुरुवार की देर रात छोटा तालाब के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते आसपास में अफरा-तफरा मच गई।

कबाड़ी दुकान में आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगो ने पहले फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल की गाड़ी वहां तुरंत पहुंची। हिंदपीढ़ी थाना व कोतवाली थाना के प्रभारी भी घटना स्थल पर तुरंत पहुंच गए। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते कबाड़ी दुकान में रखे सामान जल कर खाक हो गए। आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
No Comment! Be the first one.