News Saga Desk
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब रांची की रहने वाली अंजली लकड़ा ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाने में सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। अंजली लकड़ा ने अपने आवेदन में कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने 31 जनवरी 2025 को संसद में बजट सत्र के अभिभाषण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा ‘बोरिंग’ कहकर और सोनिया गांधी द्वारा ‘पूअर लेडी’, ‘असहाय’, ‘लाचार’, ‘गरीब महिला’ और ‘थकी हुई’ कहकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। अंजली लकड़ा ने आग्रह किया है कि इस मामले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। यह मामला अब पुलिस के पास है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No Comment! Be the first one.