News Saga Desk
रांची। रांची में 26 जनवरी को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लें रूट्स गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रांची में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। छोटे वाहन अन्य मार्गों पर सामान्य रूप से चल सकेंगे। वहीं मुख्य समारोह स्थल मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि यातायात सुचारू रहे। प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है। गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए 26 जनवरी को रांची शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, ताकि यातायात सुचारू रहे। हालांकि, छोटे वाहन पहले की तरह चलते रहेंगे।
मोरहाबादी मैदान के पास वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था
मुख्य समारोह स्थल मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। ट्रैफिक एसपी के अनुसार:
वीवीआईपी वाहन – मुख्य मंच के पीछे खड़े होंगे।
पदाधिकारियों के वाहन – ऑक्सीजन पार्क के पास पार्क किए जाएंगे।
नारंगी पास वाले वाहन – मुख्य मंच के पश्चिम में खड़े होंगे।
हरे पास वाले वाहन – बापू वाटिका के सामने पार्क होंगे।
सामान्य वाहन – टीआरआई के सामने फुटबॉल मैदान में खड़े किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान ड्रॉप गेट नंबर 6, 8, 9, 10, 14 और 15 से सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
बड़े वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था
शहर में आने वाले बड़े वाहनों को बोड़ेया, बिरसा चौक, कटहल मोड़, आईटीआई बस पड़ाव, दुर्गा सोरेन चौक, सदाबहार चौक, लॉ यूनिवर्सिटी, बूटी मोड़, खेलगांव चौक और पंडरा बाजार तक ही आने की अनुमति होगी।
No Comment! Be the first one.