सड़क हादसे में 2 की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों विद्यार्थी सीयूजे के बताए जा रहे हैं। वहीं, छात्रों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना बुधवार सुबह मांडर मूरगु पुल के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने दोनों मृतकों को अपने चपेट में ले लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि, सड़क जाम होने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। फिलहाल,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More