खनिज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई : 668 डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड, 860 का लाइसेंस हो गया लैप्स

News Saga Desk

रांची। झारखंड सरकार के खान विभाग ने खनिज व्यापार पर सख्ती बढ़ाते हुए राज्यभर के सैकड़ों डीलरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 668 खनिज डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं, वहीं 860 डीलरों के लाइसेंस तय समय पर नवीकरण नहीं होने के कारण लैप्स हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में कुल 8749 लाइसेंस प्राप्त डीलर सक्रिय हैं, लेकिन इनमें से कई डीलर विभागीय मानकों पर खरे नहीं उतर पाए।

सबसे ज़्यादा गाज चतरा पर गिरी

सस्पेंड किए गए डीलरों में सबसे अधिक 252 डीलर केवल चतरा जिले से हैं, जिससे यह जिला सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है। इसके बाद पाकुड़ में 53, रामगढ़ और साहिबगंज में 49-49, पलामू में 35, और लातेहार में 34 डीलरों को सस्पेंड किया गया है। इनमें से 374 डीलर बड़े खनिजों से जुड़े हैं, जबकि 333 डीलर माइनर मिनरल (लघु खनिज) के कारोबार में लगे थे।

जिलेवार आंकड़े: कहां कितने डीलर हुए सस्पेंड

    चतरा    252
पाकुड़    53
रामगढ़    49
साहिबगंज    49
पलामू    35
लातेहार    34
धनबाद    27
सरायकेला    29
कोडरमा    20
गढ़वा    16
बोकारो    13
चाईबासा    11
गिरिडीह    07
जमशेदपुर    05
खूंटी    05
लोहरदगा    05
देवघर    04
रांची    03
गुमला    03
जामताड़ा    03
गोड्डा    02


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More