कानूनी रूप से अलग हुए धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल, 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी पर सेटलमेंट

News Saga Desk

मुंबई। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया। युजवेंद्र और धनश्री मुंबई के फैमिली कोर्ट में मौजूद रहे। युजवेंद्र के वकील नितिन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को चहल की याचिका पर फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला सुनाने के आदेश दिया था। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें IPL में हिस्सा लेना है। बार एंड बेंच वेबसाइट के मुताबिक, ‘बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस केस में 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड भी माफ कर दिया था।’ पिछले ढाई साल से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच 4.75 करोड़ में सेटलमेंट की खबर है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 22 दिसंबर 2020 में हुई थी।


Read More News

মজবুত ভারত, বুলন্দ ইরাদে

সকাল সকাল ডেস্ক। -ঋতুপর্ণ দেবে লালকেল্লার প্রাচীর থেকে টানা ১২তম বার প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর...

Read More