पहलगाम हमले के विरोध में बंद रहा खूंटी जिला

News Saga Desk

खूंटी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले कें खिलाफ गुरुवार को खूंटी जिला स्वतःस्फूर्त बंद रहा। पाकिस्तान के आतंकियों की ओर से 26 सैलानियों की हत्या को लेकर खूंटी जिले के लोगों में भारी आक्रोश है। भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है।

आतंकी हमले को लेकर लोगों में किस प्रकार उबाल है,उसका अनुमान सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि बंद को सफल बनाने कें लिए किसी को सड़कों पर उतरना नहीं पड़ा। हालांकि कि भाजपा, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता सुबह में लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील करते दिखे। हमले के विरोध में खूंटी जिले की सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद हैं। आतंकी हमले के खिलाफ कई जगहों पर बुधवार की शाम को मशाल जुलूस और आक्रोश रैली निकाल कर बंद को समर्थन देने की अपील की गई थी।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More