कल्पना सोरेन को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

News Saga Desk

रांची। झामुमो का महाधिवेशन अप्रैल में आयोजित होने की संभावना है। इस बार जीत के जश्न के साथ बड़े पैमाने पर अधिवेशन करने की तैयारी शुरू की गई है। हालांकि, तारीख और जगह अभी तय नहीं है। महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को पार्टी में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। उन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बन कर पार्टी को शानदार जीत दिलाने का श्रेय मिला है। अब पार्टी के अंदर उनकी बड़ी जिम्मेदारी तय की जा रही है। आने वाले दिनों में वे संगठन के मोर्चे पर भी अपनी भूमिका निभाती हुई नजर आ सकती हैं। पार्टी के भीतर उनके प्रभाव को और मजबूत किया जा सकता है।

तमिलनाडु से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे

अधिवेशन स्थल को लेकर रांची या दुमका के नाम पर पार्टी में मंथन चल रहा है। इस बार महाधिवेशन में बिहार, असम, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More