झारखंड में आज से मौसम हुआ साफ

News saga Desk

रांची। लगातार एक सप्ताह तक मौसम में जारी बदलाव के बाद आज से झारखंड का मौसम साफ हो गया है। प्रदेश के अधिकांश जिले में आसमान साफ है और सुबह से ही खिली हुई धूप निकली हुई है। इसके साथ ही अगले सुबह मौसम में ठंड भी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 1 मार्च तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। हल्के बादल छाने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के आसपास रहने वाला है।

बीते 24 घंटे में मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक बंगाल और ओडिशा से सटे इलाके में हल्की बारिश दर्ज की गई है। जिसके अनुसार पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में सबसे अधिक 37.4 मिमी बारिश हुई है। इसके बाद बोकारो में 15 मिमी, धालभूमगढ़ में 10.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बात अधिकतम और न्यूनतम तापमान की करें तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान डाल्टेनगंज और सराइकेला का रहा है। यहां का तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम तापमान की बात करें तो यह गुमला का रहा। यहां का सबसे कम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More