केंद्र आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही, आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा- बाबूलाल मरांडी 

News Saga Desk

रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, ”जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं एवं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना निंदनीय कृत्य है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस कायराना हमले को अंजाम देने वाले किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा।” 


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More