रांची के मयंक पहलगाम हमले से चंद मिनट पहले होटल पहुंचे थे, बोले–चारों ओर डर और सन्नाटा पसरा है

News Saga Desk’

रांची। रांची के कांके इलाके के निवासी मयंक कुमार मंगलवार को उस वक्त पहलगाम में मौजूद थे, जब वहां आतंकी हमला हुआ। मयंक ने मीडिया से फोन पर बातचीत में बताया कि वह हमला होने से कुछ ही देर पहले अपने होटल पहुंचे थे। अपनी शादी की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए मयंक अपनी पत्नी के साथ एक सप्ताह पहले कश्मीर पहुंचे थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मयंक पहलगाम की पहाड़ियों की सैर पर निकले थे और दोपहर लगभग एक बजे नीचे लौटे। करीब आधे घंटे बाद ही आतंकवादी हमले की खबर मिली। इसके तुरंत बाद वह सीधे अपने होम स्टे पहुंच गए। थोड़ी ही देर में चारों ओर पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजने लगे। माहौल में बेचैनी फैल गई, और किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है। मयंक ने बताया कि जहां वे ठहरे थे, वहां स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया। सुरक्षा कारणों से उन्हें घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई। फिलहाल पूरे इलाके में सन्नाटा और भय का माहौल है। मयंक ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वे बुधवार सुबह श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर मयंक दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More