News Saga Desk
रांची। जिला खनन कार्यालय (DMO), राँची में कार्यरत एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ऑपरेटर एक फाइल पास कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने कार्रवाई करते हुए उसे ट्रैप कर पकड़ा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और ACB अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
No Comment! Be the first one.