रांची में हर्ष फायरिंग के दौरान नाबालिग वेटर की गोली लगने से मौत

News Saga Desk

रांची। रांची के इटकी के तिलकासुती गांव में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक 15 साल के नाबालिग वेटर की मौत हो गयी। घटना गुरुवार की रात हुई थी। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है। वह करमटोली ठाकुरगांव का रहने वाला था। घटना के बाद मृतक के गांव के लोग शादी समारोह स्थल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद रात से ही गांव में पुलिस बल तैनत कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, रविंद्र का आज रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More