रांची-टाटा हाईवे पर कांची पुल के पास राजा पीटर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

News Saga Desk

तमाड़। रांची-टाटा पथ पर कांची पुल के पास सड़क दुर्घटना में तमाड़ के पूर्व विधायक राजा पीटर घायल हो गए। वह तमाड़ से बुंडू बैंक जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।

कैसे हुआ हादसा?

राजा पीटर अपनी महिंद्रा एसयूवी (जेएच01एफ के-1258) में सवार थे। कांची पुल के पास कंटेनर (डीडी01आर-9722) ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस टक्कर से उनकी गाड़ी को भारी क्षति पहुंची, लेकिन सौभाग्य से राजा पीटर को केवल हाथ में चोटें आईं।इस दुर्घटना ने रांची-टाटा पथ पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की जा रही है।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More