हजारीबाग : 2019 के डकैती और हमले के मामले में दो वांटेड अपराधी गिरफ्तार

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले (कांड संख्या 69/19) में शामिल दो वांछित अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मामले के आरोपी ग्राम कजरी में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान प्रेम गंझू उर्फ प्रेम भोक्ता उर्फ बंगाली (पिता- कीनू भोक्ता) और नूतन गंझू (पिता- तपेश्वर गंझू), दोनों निवासी ग्राम कजरी, थाना चरही, के रूप में हुई है।

गंभीर आपराधिक इतिहास:

प्रेम गंझू पर हत्या (धारा 302), आपराधिक साजिश, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं नूतन गंझू भी 2019 और 2024 की हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है। दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323, 341, 379, 147, 148, 149, 506, 385, 387, 382 तथा 17 CLA एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

क्या थी घटना 

यह मामला 19 सितंबर 2019 को अजय कुमार सिंह द्वारा चरही थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी से जुड़ा है। प्राथमिकी के अनुसार, ग्राम दासीखाप में जलमीनार और पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान रात करीब 10 बजे 5-10 अज्ञात अपराधियों ने हमला कर मजदूरों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इसके साथ ही उन्होंने लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More