हजारीबाग सदर SDO अशोक कुमार हटाए गए

News Saga Desk

रांची/हजारीबाग। हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार द्वारा पत्नी को जलाकर मारने के आरोप और इस घटना की जांच में तेजी लाई गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने हजारीबाग सदर SDO अशोक कुमार को हटा दिया है। उन्हें कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें प्रशासनिक कारणों से हटाने की बात कही गई है। डीसीएलआर राजकिशोर प्रसाद को एसडीओ का प्रभार दिया गया है।

जांच टीम ने खंगाला सरकारी आवास

इसके साथ ही मामले की जांच खुद हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह भी देख रहे हैं। सोमवार को वे खुद हजारीबाग सदर SDO अशोक कुमार के आवास पर पहुंचे। उनके साथ एसआईटी में शामिल अधिकारी थे। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाया। वहीं जांच टीम ने एसडीओ के सरकारी और निजी मोबाइल को जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है। टेक्निकल सेल की रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More