हजारीबाग एसडीओ की पत्नी ने खुद को लगाई आग: 70% झुलसी

New Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग के एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी (37) ने गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे सरकारी आवास में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अनिता कुमारी करीब 70% जल गई हैं। उनकी हालात गंभीर है। उन्हें बचाने गए एसडीओ के दोनों हाथ जल गए हैं। दोनों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में चला। इसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।

एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि आवास में रंग-रोगन का काम चल रहा है। पत्नी को मॉर्निंग वॉक पर जाने से मना करने पर विवाद हुआ। दोनों में बहस हुई। अचानक उसने आवास परिसर में रखे पेंट के तेल को छिड़कर आग लगा ली। मैंने आग बुझाने का प्रयास किया। उसे तुरंत आरोग्यम हॉस्पिटल ले गया। अनिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेजा गया।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More